फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth shot dead by four bullets, dead body found in bushes

युवक की चार गोलियां मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Wed, 08 Sep 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead by four bullets, dead body found in bushes
गांव करेवड़ी में युवक की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस को अंदेशा है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

गांव करेवड़ी का रहने वाला विवेक (23) मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने दोपहर बाद उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार रात करीब आठ बजे परिजन जब गांव के बाहर पहुंचे तो उन्हें झाड़ियों में विवेक का शव पड़ा मिला। जांच में पता लगा कि युवक की चार गोलियां मारकर हत्या की गई है। परिजनों ने मामले से मोहाना थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही मोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार व डीएसपी सतीश गौतम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच व परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसी अन्य स्थान पर हत्या के बाद यहां शव फेंकने का अंदेशा
विवेक का शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला है। उससे कुछ दूरी पर ही घर बने हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की तो किसी ने गोली चलने की आवाज सुनने की बात नहीं बताई। ऐसे में अंदेशा है कि किसी अन्य स्थान पर गोली मारी गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच के बाद ही कुछ जानकारी देने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की पांच बहनें और एक भाई
विवेक की पांच बहन और एक बड़ा भाई है। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। विवेक फिलहाल पढ़ाई करने के बाद नौकरी के लिए शिक्षण संस्थान में कोचिंग ले रहा था। परिजनों ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है।

वर्जन
युवक की चार गोली मारकर हत्या की गई है। युवक का शव गांव के बाहर झाडिय़ों में मिला है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर अशोक कुमार, थाना प्रभारी मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed