{"_id":"60f5d4378ebc3e7328277f1c","slug":"youth-national-boxing-championship-vishwamitra-reached-the-pre-quarterfinals-sonipat-news-rtk6183124195","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप : प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे विश्वामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप : प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे विश्वामित्र
विज्ञापन
नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पंच मारने का प्रयास करते खिलाड़ी
- फोटो : Sonipat
युवा विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विश्वामित्र चोंगथम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में जारी युवा पुरुष और महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को हुए पुरुषों के 51 किग्रा भारवर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
सेना एवं खेल नियंत्रण बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले विश्वामित्र ने अपने पहले दौर के मैच में मणिपुर के जैक्सन पुखरामबम को एकतरफा 5-0 से हराया। इस चैंपियनशिप में 300 पुरुष और 179 महिला मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।
कोविड-19 महामारी के कारण एक साल से भी अधिक समय के बाद भारत में घरेलू मुक्केबाजी की वापसी हुई है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के महासचिव हेमंत कुमार कलिता और अन्य स्थानीय व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन से पहले मुक्केबाजों ने बीएफआई के कार्यकारी निदेशक स्वर्गीय आरके सचेती को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका इस वर्ष की शुरुआत में निधन हो गया था। डीपीएस सोनीपत के संस्थापक कैप्टन जितेंद्र सिंह मान को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
दिल्ली के मुक्केबाज हिमांशु रावत और लक्ष्य ने भी अपने-अपने वर्ग में 5-0 की एकतरफा जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया। फ्लाइवेट 51 किलो भारवर्ग में हिमांशु ने झारखंड के विकास सहिस को पराजित किया, जबकि लक्ष्य (57 किलो) को झारखंड के वेद प्रकाश पांडे को हराया।
महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की मोनिका मलिक और महाराष्ट्र की संध्या मोरे ने अपने-अपने महिला 50 किग्रा के शुरुआती दौर के मैचों में 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।
सोमवार को पुरुषों के 72 व महिलाओं के 36 मुकाबले खेले गए। यूथ नेशनल चैंपियनशिप का चौथा संस्करण 23 जुलाई तक चलेगा, जबकि जूनियर बॉयज नेशनल चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण और जूनियर गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप का चौथा संस्करण 26 से 31 जुलाई तक आयोजित किया जाना है। इस टूर्नामेंट को सेलेक्शन टूर्नामेंट का दर्जा दिया गया है। इसके माध्यम से 2021 एएसबीसी युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए मुक्केबाजी टीम का चयन किया जाएगा। 2021 एएसबीसी युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 31 अगस्त तक दुबई में होने वाला है।