फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth dies after taking medicine for fever

Sonipat News: बुखार की दवा लेने के बाद युवक की मौत

Wed, 26 Jul 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after taking medicine for fever
गन्नौर। गांव दातौली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक ने बुखार की दवाई का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

दातौली गांव के कृष्ण ने बताया कि उनके भतीजे मोहित को बुखार था। उसने गांव में ही एक चिकित्सक से दवाई ली थी। दवाई लेने के कुछ देर बाद मोहित के हाथ-पैर मुड़ने शुरू हो गए। जिसके बाद वह मोहित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए तो वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि मृतक के परिजन पोस्टमार्टम में मौत के कारणों को जानना चाहते हैं। यदि मोहित की मौत दवा के सेवन की वजह से हुई है तो वह उसी आधार पर आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed