{"_id":"6aada523c5898f874a099ded","slug":"youth-dies-after-falling-from-second-floor-while-fleeing-with-stolen-mobile-namami-scheme-to-boost-employment-opportunities-for-youth-murugan-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160817-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोबाइल चोरी कर भागा युवक, दूसरी मंजिल से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोबाइल चोरी कर भागा युवक, दूसरी मंजिल से गिरकर मौत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मामले की जानकारी देती प्रीति। संवाद
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार दोपहर बाद मोबाइल चोरी कर भागे युवक की दूसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत की घटना से सनसनी फैल गई। आरोप है कि मेडिकल वार्ड में मरीज बनकर पहुंचे करीब 30 वर्षीय युवक ने महिला मरीज का मोबाइल चोरी कर लिया। महिला के शोर मचाने पर अस्पताल स्टाफ ने उसका पीछा किया।
इसी दौरान युवक अस्पताल की दूसरी मंजिल की खिड़की से नीचे भागने की कोशिश में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन दिल्ली के अलीपुर की रहने वाली प्रीति ने बताया कि एक सप्ताह से वह शरीर में दर्द के चलते परेशान थीं। इसी के चलते शुक्रवार सुबह ही उन्हें नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया गया था। उन्हें मेडिकल वार्ड के कमरा नंबर 205 में भर्ती किया गए था।
विज्ञापन
प्रीति के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे सो रहीं थी। एक युवक उनके वार्ड में आया। वह पास के बिस्तर पर आकर लेट गया। उन्हें लगा कि उसे भी बीमार होने के चलते यहां भर्ती किया गया होगा। उनकी आंख लगने पर युवक ने उनके बिस्तर पर रखा उनका मोबाइल उठा लिया और भागने लगा। इसी दौरान उनकी नींद खुल गई। उन्होंने युवक को मोबाइल लेकर भागते देखा तो शोर मचा दिया।
महिला मरीज के शोर मचाने के बाद अस्पताल स्टाफ युवक को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ा। खुद को घिरता देख युवक अस्पताल की दूसरी मंजिल से मोर्चरी की तरफ जाने वाली सड़क की तरफ खिड़की से निकलकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वह गिर गया। करीब 24 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में जान गंवाने वाले युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला मोबाइल की स्क्रीन भी टूट गई।
अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने नागरिक अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही वाले मेडिकल वार्ड में एक संदिग्ध व्यक्ति के मरीज बनकर पहुंचने और मोबाइल चोरी करने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के पूरे कारणों और परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अस्पताल में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध है। उसके बावजूद मैं शनिवार को स्वयं निरीक्षण कर जायजा लूंगी। अगर सुरक्षा और बढ़ाने की जरूरत होगी तो उसे बढ़ाया जाएगा। सुरक्षा को लेकर कोताही बरती जाएगी।
डॉ. अलंकृता गैरा, सीएमओ सोनीपत
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
युवक के मोबाइल उठाकर भागने व दूसरी मंजिल से गिरकर मौत होने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में ले लिया है। महिला ने मोबाइल चोरी की शिकायत नहीं दी है। फिलहाल मामले में निवारक कार्रवाई की जा रही है। शव की पहचान के लिए प्रयास जारी ही है।
इंस्पेक्टर सवित, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत