{"_id":"5d3df4ea8ebc3e6d03543169","slug":"youth-death-in-accident-sonipat-news-rtk5080139156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवक की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली युवक की बाइक से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर की राजीव कालोनी के पास बाइक गिरने से दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जा रहे नेपाली युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा।
मूलरूप से नेपाल का रहने वाला रणदेव (25) फिलहाल सोनीपत में रहकर खाना-बनाने का काम करता था। रविवार सुबह वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने निकला था। राजीव कालोनी सेक्टर-15 के पास बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में रणदेव घायल हो गया। उसका साथी वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शवगृह में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद उन्हें शव साैंपा जाएगा। एएसआई रणबीर ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक गिरने से युवक की मौत हो गई। परिजनों के आने के बाद उनके बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।