फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   youth cheated cloth merchant, accused committed crime near Murthal Adda In Sonipat

Sonipat: युवक ने कपड़ा व्यापारी को ठगा, आरोपी ने मुरथल अड्डा के पास वारदात को दिया अंजाम

Wed, 10 Apr 2024 12:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 10 Apr 2024 12:59 PM IST
सार

सोनीपत के इंडियन कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह कपड़े का होलसेल का व्यापार करते हैं। सामान बेचकर बड़ा बाजार से मुरथल अड्डा की तरफ जा रहे थे। युवक ने झांसे में लेकर उसे जो रुपये थे वो ठग लिए।

विज्ञापन
youth cheated cloth merchant, accused committed crime near Murthal Adda In Sonipat
सिविल लाइन थाना सोनीपत - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के मुरथल अड्डा के पास कपड़ा व्यापारी को झांसे में लेकर 15 हजार रुपये ऐंठने का आरोप है। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने उसे बातों में उलझा लिया और बाद में नकदी लेकर भाग गया। कपड़ा व्यापारी के बयान पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी से चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इंडियन कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह कपड़े का होलसेल का व्यापार करते हैं। वह मंगलवार को होलसेल कपड़े का सामान बेचकर बड़ा बाजार से मुरथल अड्डा की तरफ जा रहे थे। जब वह आर्य कन्या स्कूल के पास पहुंचे तो वहां एक युवक उन्हें मिला। युवक ने झांसे में लेकर कहा कि आपके पास जो रुपये हैं वह उनकी बहन के हैं।
विज्ञापन


उसने कहा कि रुपये दिखाने के लिए उनके साथ चलना होगा। वह कोट मोहल्ला में गली के अंदर ले गया। व्यापारी का आरोप है कि उन पर अचानक बेहोशी सी छा गई। गली में ले जाकर युवक ने उनसे रुपये दिखाने को कहा। उन्होंने करीब 15 हजार रुपये उसे निकालकर दे दिए। जिस पर युवक रुपये लेकर आगे अंधेरे में गायब हो गया। तब उन्हें नकदी लेकर जाने का अहसास हुआ। वह काफी देर तक उसे तलाश करता रहा, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुटीक संचालिका से ठगे से आभूषण  
ठगों ने इसी तरह मुरथल अड्डा के पास स्थित बाजार में बुटीक संचालिका निर्मल को झांसे में लेकर उनके सोने के आभूषण ऐंठ लिए थे। उन्हें एक युवक ने रास्ता पूछने के बहाने रोका था। उसके बाद एक महिला व पुरुष भी आ गए थे। तीनों उनकी सोने की बालियां व अंगूठी ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed