{"_id":"69c698f2b66152e8d00fafe9","slug":"youth-caught-shoplifting-handed-over-to-police-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151541-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकान में चोरी करता पकड़ा युवक, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकान में चोरी करता पकड़ा युवक, पुलिस को सौंपा
Sat, 28 Mar 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी ध्रुव। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। सेक्टर-23 स्थित 100 फुटा रोड पर छिक्कारा कन्फैक्शनरी की दुकान में चोरी का प्रयास करते एक युवक को दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसकी पहचान सुंदर सांवरी निवासी ध्रुव उर्फ धीरू के रूप में हुई। दुकानदार ने युवक को थाना शहर पुलिस के हवाले कर दिया।
सेक्टर-23 निवासी सचिन ने पुलिस को बताया कि उसकी छिक्कारा कन्फैक्शनरी की दुकान है। वीरवार रात को वह दुकान का शटर बंद कर पास में ही घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। वह जब अंदर पहुंचा तो चोर दुकान के अंदर ही बैठा था। सचिन ने उसको पकड़ लिया।
पूछने पर उसने बताया कि 5-6 दुकानों में और भी चोरी कर चुका है। दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चोरी के आरोपी ध्रुव उर्फ धीरू को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक चांद ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।