फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youngest brother attacked and stabbed to death in domestic dispute

घरेलू विवाद में छोटे भाई की चाकू से हमला कर हत्या

Wed, 12 May 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youngest brother attacked and stabbed to death in domestic dispute
गांव नैना ततारपुर में घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। सूचना के बाद पीजीआई रोहतक में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिवार की महिला के बयान पर मृतक के बड़े भाई व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव नैना ततारपुर की संतोष ने मंगलवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार का रहने वाला राकेश सोमवार शाम को गांव में आया था। राकेश के खिलाफ उसकी भाभी ने 15 दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि गली में राकेश के बड़े भाई कृष्ण व अन्य ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद कृष्ण फरार हो गया। राकेश को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मामले से 1091 पर फोन कर सूचना दी गई थी। पुलिस टीम सामान्य अस्पताल में पहुंची जहां पता लगा कि राकेश को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस टीम गांव नैना ततारपुर में पहुंची तो पता लगा कि राकेश की पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को संतोष के बयान पर कृष्ण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीजीआई रोहतक में बुधवार को राकेश के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक व आरोपी की पत्नियां हैं सगी बहनें
मोहाना थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक राकेश पर हमले का आरोप उसके सगे भाई कृष्ण पर लगा है। दोनों भाइयों की पत्नियां भी सगी बहनें हैं। कृष्ण की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ मोहाना थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। अब कृष्ण पर राकेश की हत्या करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नैना ततारपुर में चाकू से हमला कर व्यक्ति को घायल करने की सूचना मिली थी। बाद में पता लगा कि व्यक्ति की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई है। हत्या का आरोप बड़े भाई पर लगा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की गहनता से जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed