फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Younger son accused of grabbing land by showing mother, brother and sister-in-law dead

Sonipat News: मां, भाई व भाभी को मृत दिखाकर छोटे बेटे पर जमीन हड़पने का आरोप

Sat, 23 Mar 2024 01:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Mar 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
Younger son accused of grabbing land by showing mother, brother and sister-in-law dead
राई। गांव नाथूपुर की महिला ने अपने छोटे बेटे पर ही कई गंभीर आरोप लगाकर मुख्यमंत्री के नाम शिकायत भेजकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि बेटे ने उन्हें, उनके बड़े बेटे व पुत्रवधू को मृत दिखाकर धोखाधड़ी की। उनकी जगह किसी अन्य महिला को मां बनाकर खड़ी कर दिया था और राई उप तहसील में प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। उस प्लॉट का इंतकाल भी अपने नाम करा लिया था। महिला ने अपने बेटे के साथ ही दो नंबरदारों पर भी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव नाथपूर निवासी सावित्री देवी ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि उनका छोटा बेटा नवीन उसके परिवार से अलग रहता है। वह उनके साथ लड़ाई झगड़ा करता था और घर में तोडफ़ोड़ करता था। उन्होंने अपने बेटे को पहले ही बेदखल कर दिया था। महिला ने बताया कि वह 24 सितंबर, 2023 को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में आधार कार्ड लेकर परिवार पहचान पत्र का प्रिंट लेने गई थी। जहां उन्हें पता लगा कि परिवार पहचान पत्र में उन्हें मृत दिखाया गया है। जब जांच की तो उनके बड़े बेटे व बहू को भी मृत दिखाया गया था।
विज्ञापन


बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई जमीन ः महिला का आरोप है कि उनके छोटे बेटे ने 4 सितंबर, 2023 को उनके स्थान एक अन्य महिला को मां बनाकर राई उप तहसील में उनके प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। उस प्लॉट का इंतकाल भी अपने नाम करा लिया था। उसके बाद उसके बेटे ने 2 नवंबर, 2023 को उस प्लॉट को एक अन्य महिला के नाम 24 लाख 50 हजार रुपये में गिरवी रख दिया था। इसका पता उन्हें 26 नवंबर 2023 को लगा था। उसने इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन नायब तहसीलदार ने लिखा था पत्र

महिला ने बताया कि उन्होंने सीएम विंडो में शिकायत दर्ज करा दी थी। शिकायत पर तत्कालीन नायब तहसीलदार अंकित ने इस पूरे मामले की जांच कराई तो यह मामला सामने आ गया था। नायब तहसीलदार अंकित ने महिला के आरोपी बेटे, एक महिला व नंबरदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कुंडली थाना पुलिस को लिखा था। रजिस्ट्री राई में होने के चलते अब राई थाना पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी बेटे नवीन व दो नंबरदारों पर मुकदमा दर्ज किया है।

वर्जन

महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर उमेश, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed