फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Younger brother shot dead for not getting a share in the ground

जमीन में हिस्सा नहीं मिलने पर छोटे भाई की गोली मारकर हत्या

Wed, 23 Sep 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Younger brother shot dead for not getting a share in the ground
गोहाना। गांव रभड़ा में जमीन में अपने हिस्से के लिए बड़े भाई ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे छोटे भाई को तीन गोलियां मार दी। इसके बाद परिजन उसे महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बड़ा भाई अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता बोला- आपराधिक किस्म का है बड़ा बेटा, दो साल की काट चुका जेल
गांव रभड़ा निवासी आजाद के तीन बेटे थे। सबसे बड़ा बेटा जितेंद्र नेत्रहीन है। उसके बाद कृष्ण व सबसे छोटा अमन (26) था। आजाद ने बताया कि उसका बेटा कृष्ण आपराधिक वारदात में शामिल रहता है। वह दो साल तक जेल में भी रह चुका है। आजाद अपने सबसे छोटे बेटे अमन के साथ रहता था। अमन ने प्रेम विवाह कर रखा था। आजाद के पास सवा तीन एकड़ जमीन है जिस पर वह छोटे बेटे अमन के साथ मिलकर खेती करता है। आजाद ने बताया कि कृष्ण जेल से आने के बाद अपने हिस्से की जमीन मांग रहा था। इसके लिए वह अमन को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसका बेटा अमन एक ग्रामीण के मकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान कृष्ण अपने एक साथी के साथ आया और गोली चला दी। अमन बचने के लिए पड़ोसी के मकान के अंदर चला गया। कृष्ण भी उसके पीछे वहां पहुंचा और अमन को तीन गोलियां मारकर फरार हो गया। परिजन अमन को उपचार के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने आजाद के बयान पर कृष्ण व एक अन्य के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रभड़ा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप अपने दूसरे बेटे व उसके साथी पर लगाया है। जमीन के बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed