फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man watching bicycle game shot and stabbed to death

Sonipat News: साइकिल का खेल देख रहे युवक की गोली व चाकू मारकर हत्या

Fri, 29 Sep 2023 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Young man watching bicycle game shot and stabbed to death
सोनीपत। मोहाना में वृद्धाश्रम के पास साइकिल का खेल देखने गए युवक की छह गोलियां मार व चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। आरोप है कि बचाव को आए तीन ग्रामीणों पर भी फायर किया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक के पिता ने गांव के ही सात लोगों पर हत्या व षड्यंत्र का आरोप लगाया है। हत्या पांच साल पहले गांव में हुए हत्याकांड की रंजिश में किए जाने का आरोप लगाया है, जिसमें गोली लगने से युवक के भाई सुनील व गांव के दो सगे भाइयों की जान गई थी।
विज्ञापन


गांव मोहाना निवासी बलबीर सिंह ने मोहाना थाना पुलिस को बताया था कि उनका बेटा आनंद (32) बुधवार रात गांव के वृद्धाश्रम के पास साइकिल का खेल देखने के लिए गया था। रात दस बजे गांव के रोहताश ने उन्हें जानकारी दी कि आनंद जब खेल देख रहा था तो इसी दौरान गांव का दीपक उर्फ मठोरी, दीपक कुमार, सागर, लक्ष्य, अमन व संदीप मौके पर पहुंचे। वह चाकू और पिस्तौल लिए थे। उन्होंने खेल देख रहे आनंद को पकड़ लिया। गली में सरेआम दीपक उर्फ मठोरी ने आनंद को गोली मार दी। साथ ही दीपक कुमार ने चाकू से सिर पर वार किए। इसी बीच सागर ने दीपक उर्फ मठोरी से पिस्तौल लेकर कमर में गोली मारी। उसके बाद लक्ष्य, अमन और संदीप ने भी उसी पिस्तौल से गोलियां मारी। जब गांव के रोहताश, आर्यन व सुनील ने बचाव का प्रयास किया तो उनकी तरफ फायर कर दिया, जिससे वह मौके से भाग निकले। रोहताश ने घर आकर मामले से बलबीर को अवगत कराया। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कुलदीप ने षड्यंत्र रचकर करवाई है। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया, जिस पर मोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल व जांच अधिकारी ब्रजपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल को बुलाकर सबूत जुटाए। साथ ही बलबीर के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आनंद के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रात को हुए हमले के दौरान एक आरोपी दीपक भी घायल हुआ है। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। हत्या की वारदात पांच साल पहले गांव में हुई तीन मौत की रंजिश में किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन




गांव मोहाना में युवक की गोलियां मारकर व चाकू से हमला कर हत्या की गई है। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ हत्या, षड्यंत्र व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या पांच साल पहले हुई हत्याओं की रंजिश में किए जाने का आरोप है। हमलावरों की तलाश को छह टीम बनाई गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजपाल, थाना प्रभारी मोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed