फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   young man was warning to girl

युवती ने फेसबुक पर बात करनी बंद की तो घर के बाहर पिस्तौल लेकर घूमने लगा सिरफिरा युवक, मारने की धमकी दी

Wed, 17 Jul 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
young man was warning to girl
शहर की एक युवती ने फेसबुक पर दोस्त बने युवक से बात करनी बंद की तो वह पिस्तौल लेकर युवती के घर के बाहर घूमने लगा। उस सिरफिरे युवक की वजह से अर्द्घसैनिक बल के जवान की बेटी करीब दो माह से अपने घर में ही कैद होकर रह गई है। इतना ही नहीं युवक उसके माता-पिता को भी धमकी देता है। आरोपी ने युवती की शादी तय होने के बाद उसके मंगेतर से भी रिश्ता तोड़ने और जान से मारने की धमकी दे डाली। युवती ने एसपी को शिकायत दी है। जिस पर सिटी थाना पुलिस ने युवक और उसके पिता पर धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि उसके पिता अर्द्घसैनिक बल के जवान है। उसका भाई भी बाहर रहता है जिसके चलते वह अपनी मां के साथ घर में रहती है। करीब छह माह पहले उसकी एक युवक के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। हालांकि करीब दो माह पहले उसने युवक से मेसेज पर बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बावजूद युवक मेसेज भेजता रहा। उसने युवक से फेसबुक पर बातचीत करने से मना कर दिया। इस पर युवक उसे धमकी देने लगा। आरोप है कि युवक बात न करने पर उसके घर के बाहर पिस्तौल लेकर घूमने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी व उसके पिता ने युवती की मां और उसके पिता के मोबाइल पर भी फोन कर धमकी दे डाली। आरोपी उनके घर के बाहर मंडराता रहता है। जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दो माह से घर में कैद होकर रह गई युवती
युवती का आरोप है कि करीब दो माह पहले ही उसने युवक से मेसेज द्वारा बातचीत करना बंद किया तो उसके बाद से वह अक्सर पिस्तौल लेकर उनके घर के बाहर घूमने लगा। जब वह बाहर जाती तो वह उसे धमकी देता। जिसके चलते वह करीब दो माह से घर में कैद होकर रह गई है। वह डर के साये में जीने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी हालत में शादी नहीं होने की दी धमकी
युवती का आरोप है कि उसका रिश्ता तय हो गया। जिसका पता युवक को लग गया। आरोपी ने उसके मंगेतर का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे डाली। उसके मंगेतर को आरोपी ने रिश्ता तोड़ने की धमकी दी है। वह कहता है कि किसी हालत में शादी नहीं होने देगा, अगर शादी की तो गोली मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed