फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   young man shot

गली में आकर पांच युवकों ने पूछा युवक का पता, मना करने पर इको चालक को मार दी गोली

Tue, 16 Jul 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
young man shot
शहर के दिल्ली कैंप में पांच युवकों ने किसी के घर का पता पूछने के बाद हुई कहासुनी में इको चालक और उसके साथी से मारपीट कर दी। इस दौरान युवकों ने गोली भी चला दी। गोली का छर्रा इको चालक हाथ पर लगने से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली कैंप निवासी सन्नी ने बताया कि वह इको वैन चलाता है। वह रविवार की रात इको वैन लेकर घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गली के पास उसका दोस्त चंद्र मिल गया। सन्नी ने बताया कि दोनों बैठकर बातचीत करने लगी। इसी दौरान चार-पांच युवक वहां हुड़दंगबाजी करते हुए आए और पड़ोस के ही एक युवक के घर का पता पूछने लगे। उसे अनहोनी की आशंका हुई तो उसने पड़ोसी के घर का पता बताने से मना कर दिया। साथ ही उससे मिलने का कारण पूछ लिया। जिस पर युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। साथ ही उसके साथी से भी मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी। गोली दीवार में जाकर लगी। साथ ही गोली के छर्रे उसके हाथ में लगने से घायल हो गया। शोर सुन कर जब आसपास के लोग आए तो हमलावर भाग गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल युवक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर उन्हें काबू किया जाएगा। -अशोक कुमार, प्रभारी, सिक्का कॉलोनी चौकी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed