फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man missing under suspicious circumstances, suspicion of taking the girl hostage

Sonipat News: संदिग्ध हालात में युवक लापता, युवती पर बंधक बनाने का शक

Tue, 24 Jun 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Young man missing under suspicious circumstances, suspicion of taking the girl hostage
सोनीपत। गांव दीपालपुर का युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पांच महीने पहले उसकी शादी हुई थी। परिजन को शक है कि उसे एक युवती ने बंधक बनाया हुआ है। सोमवार को शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



गांव दीपालपुर निवासी विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा दीपक दिल्ली के रोहिणी स्थित ट्रेड इंडिया कंपनी में नौकरी करता है। इसी साल 19 जनवरी को दीपक की शादी हुई थी। वह 20 जून की सुबह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, मगर लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। विजेंद्र ने एक युवती पर उसे बंधक बनाने का शक जताया है। उन्होंने युवती का मोबाइल नंबर भी दिया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed