{"_id":"65b94a1d1cbf67ff980fb884","slug":"young-man-lost-his-life-due-to-incomplete-road-angry-people-blocked-the-road-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113043-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अधूरे सड़क मार्ग से गई युवक की जान, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अधूरे सड़क मार्ग से गई युवक की जान, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
Wed, 31 Jan 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो :10: सोनीपत के गोहाना रोड पर बैठकर रोष जताते क्षेत्रवासी, पार्षद व अन्य। संवाद
सोनीपत। गोहाना रोड पर एक लेन अधूरी होने के चलते दूसरी लेन पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली चालक की लापरवाही और अधूरे हाईवे के चलते वाहनों के विपरीत दिशा चलने से गुस्साए कई गांवों के सरपंचों और आसपास के लोगों ने रोष जताया। उन्होंने गोहाना रोड को जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर शांत किया तो उन्होंने मार्ग पर धरना दिया। बाद में पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक ने जल्द निर्माण का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। पुलिस ने युवक की मौत के मामले में ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव ककरोई निवासी बिजेंद्र ने बताया कि सोमवार उसका भाई उमेश (36) अपनी बाइक पर सवार होकर सोनीपत से गोहाना रोड होते हुए गांव ककरोई की तरफ आ रहे थे। जब वह गोहाना रोड पर मयूर विहार के पास चंद्र गार्डन के निकट पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने भाई को चपेट में ले लिया था। इससे मौत हो गई। युवक की मौत और गोहाना रोड खस्ता हालत को लेकर मंगलवार को गुस्साए लोगों ने जिला पार्षद संजय बड़वासनिया के नेतृत्व में सोनीपत-गोहाना रोड जाम कर दिया। लोगों ने रोड पर बैठकर प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि एक लेन को लंबे समय से नहीं बनाया जा रहा है। जिससे कुछ वाहन चालक लापरवाही बरतते हुए गलत दिशा से चल रहे हैं। वह अन्य के लिए हादसे का कारण बनते हैं। जाम से वाहनों की कतार लग गई।
जाम की सूचना के बाद पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने करीब आधे घंटे बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। लोगों ने आरोप लगाया कि गोहाना से सोनीपत लेने कई महीनों से खस्ताहाल है। मार्ग पर गड्ढे हैं। इसके चलते कई वाहन चालक गलत दिशा से वाहन दौड़ाते हैं। कई गांवों के सरपंचों के साथ ही मयूर विहार के लोगों ने एकत्रित होकर रोष जताया। लोगों का आरोप था कि लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। यहां लोग गलत दिशा में चलने के चलते अक्सर हादसे का शिकार होते रहते हैं। लोगों ने जल्द ही मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द रोड नहीं बनाया तो वह फिर से सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन
इंसेट
हादसे की सीसीटीवी फुटेज वायरल
हादसे के बाद वहां की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। जिसमें वाहन गोहाना-सोनीपत लेन के टूटी होने के चलते सोनीपत-गोहाना लेन पर गलत दिशा से आते दिख रहे हैं। इसी दौरान गलत दिशा से आई रेत से भी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में युवक की बाइक आ जाती है और गिर जाता है। हादसे में युवक की मौत हो जाती है।
वर्जन
हादसे में युवक की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर युवक के भाई के बयान पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
वर्जन
मार्ग पर पानी भरने से सडक़ का निर्माण नहीं हो सका था। अब जल्द ही सडक़ का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग