फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man injured by bullet

Sonipat News: गोली लगने से युवक घायल

Thu, 18 Jan 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Young man injured by bullet
सोनीपत। गीता भवन के पास मोबाइल मार्केट में जमीन पर गिरी दुकानदार की लाइसेंसी रिवाल्वर उठाते समय गोली चलने से गोलगप्पे बेच रहा युवक घायल हो गया। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे उपचार दिया गया। युवक के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ लापरवाही समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जापुर के गांव वसेवरा कलां फिलहाल मसद मोहल्ला निवासी त्रिभुवन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि गीता भवन के पास मोबाइल मार्केट में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते हैं। वह 16 जनवरी की रात नौ बजे वह मोबाइल मार्केट में अपनी रेहड़ी पर गोलगप्पे बेच रहे थे। इसी समय साथ लगती दुकान के मालिक माणिक उसके पास आए। त्रिभुवन ने बताया कि इसी दौरान माणिक की जेब से उनका रिवाल्वर नीचे गिर गया। उसने उसे रिवाल्वर उठाने को कहा तो वह झुककर रिवाल्वर उठाने लगा। इसी बीच रिवाल्वर के ट्रिगर पर उनका हाथ लग गया और गोली चल गई। गोली पेट में लगी। दुकानदार ने अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार किया गया। उन्होंने पुलिस को कहा कि यह हादसा इत्तेफाक से हुआ है। पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के बाद दुकानदार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
गोली लगने से युवक के घायल होने की जानकारी मिली थी। अस्पताल में घायल के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि दुकानदार ने अपने लाइसेंसी हथियार का रखरखाव करने में लापरवाही की है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।-इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed