Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Commission agents at the Gohana mandi halted procurement and turned farmers away at the gate

Sonipat News: गोहाना मंडी के आढ़तियों ने बंद रखी खरीद, किसानों को गेट से लौटाया

Sat, 14 Nov 2026 06:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Commission agents at the Gohana mandi halted procurement and turned farmers away at the gate
फोटो - जींद रोड पर खड़े किसानों के ट्रैक्टर। संवाद
-डेढ़ लाख बैग धान का कराया उठान, मंडी परिसर में जगह नहीं बचने से लिया बंद रखने का फैसला
विज्ञापन

-सोमवार और बुधवार को भी नहीं होगी धान की खरीद, किसानों को पहले ही दी गई सूचना
-14.52 लाख क्विंटल धान पहुंचा मंडी में, आवक के मुकाबले आधे से भी कम हो रहा उठान
-ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार से मंडी गेट और सड़कों पर बढ़ी परेशानी, जाम से शहरवासी भी बेहाल
-कंबाइन से कटाई के चलते तेजी से पहुंच रही फसल, उठान की धीमी रफ्तार बनी सबसे बड़ी चुनौती
फोटो 5 व 6
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। नई अनाज मंडी में व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मंडी परिसर में फसल रखने की जगह नहीं और उठान धीमी हैं। शनिवार को आढ़तियों ने खरीद बंद रखी। फसल लेकर पहुंचे किसानों को मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया गया। दिनभर में करीब डेढ़ लाख बैग धान का उठान करवाया गया।
नई अनाज मंडी में अब तक करीब 14.52 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। उठान आवक के मुकाबले काफी कम है। इस कारण मंडी में फसल रखने की जगह नहीं है और शहर की मुख्य सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। मंडी में धान की आवक जिस तेजी से हो रही है, उस हिसाब से उठान नहीं हो पा रहा। एजेंसी प्रतिदिन करीब 55 से 60 हजार बैग का ही उठान करवा पा रही है, जबकि मंडी में फसल की आवक इससे दोगुने से भी अधिक हो रही है।
विज्ञापन

----

मंडी गेट पर खड़े रहे किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली
मंडी बंद रहने के कारण किसानों को प्रवेश नहीं मिला। किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मंडी के गेट और सड़क पर कतार में खड़ा कर दिया। धान से लदे वाहनों की कतारों के चलते आसपास की सड़कों पर भी यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सोम और बुधवार को भी बंद रहेगी मंडी
आढ़ती विनोद जैन ने बताया कि एक दिन मंडी बंद होने के बाद अगले दिन फसल की आवक और अधिक बढ़ जाती है। रविवार को आने वाली फसल का सोमवार को उठान करवाने और मंडी में जगह बनाने के लिए सोमवार को भी खरीद बंद रखने का फैसला लिया गया है। बुधवार को भी मंडी में खरीद नहीं होगी।
----
14.52 लाख क्विंटल पहुंचा धान, 1121 किस्म की सबसे अधिक आवक
नई अनाज मंडी में अब तक विभिन्न किस्मों के धान की कुल आवक करीब 14.52 लाख क्विंटल दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक आवक 1121 किस्म की हुई है। किस्मवार आवक का विवरण इस प्रकार है।

धान की किस्म
आवक (क्विंटल में)
पीआर
1,18,145
1509
5,97,904
डीबी
36,437
1121
7,09,946
कुल
14,62,432
फसल का उठान करवाने के लिए बंद रही मंडी : संदीप मलिक
दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन, गोहाना के प्रधान संदीप मलिक ने बताया कि मंडी में व्यवस्था सुधारने और मंडी परिसर में जगह बनाने के लिए शनिवार को खरीद बंद रखी गई। सोमवार और बुधवार को भी मंडी में खरीद बंद रहेगी। इस बारे में किसानों को पहले ही सूचित कर दिया गया है।

फोटो - जींद रोड पर खड़े किसानों के ट्रैक्टर। संवाद

फोटो - जींद रोड पर खड़े किसानों के ट्रैक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed