फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man got passport made at fake address

Sonipat News: युवक ने फर्जी पते पर बनवाया पासपोर्ट

Mon, 12 May 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Young man got passport made at fake address
गोहाना। स्पेशल टास्क फोर्स ने गांव भैंसवाल के युवक पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया है। सदर थाना गोहाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
विज्ञापन

एसटीएफ के उपनिरीक्षक संगीत ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि सूचना मिली थी कि गांव भैंसवाल निवासी अमित ने अपना मूल पता छिपाकर दिल्ली के फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाया है।
विज्ञापन

उसका पहले आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अमित ने खुद को अंकित पुत्र दीपक, माता का नाम कमला दर्शाया है। उसने दिल्ली में मयूर विहार फेज-3 गांव दल्लूपुरा के पते पर अपना पासपोर्ट बनवाया है। फर्जी कागजात पर उसका पासपोर्ट 7 जून, 2024 को जारी किया गया था। अधिकारी ने आशंका जताई है कि वह देश छोड़कर भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज है। एसटीएफ अधिकारी ने थाना सदर गोहाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पासपोर्ट को जब्त कर उसकी जांच की मांग की गई है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed