{"_id":"6605a8db22e23c14270fb061","slug":"young-man-brought-weapon-and-threatened-to-kill-woman-sonipat-news-c-197-1-snp1001-115969-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हथियार लेकर आए युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हथियार लेकर आए युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी
Thu, 28 Mar 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-23 में एक युवक ने एक घर की घंटी बजाकर महिला को जान से मारने की धमकी दी है। महिला के पति ने दरवाजा खोला तो आरोपी बाहर हथियार लिए खड़ा था। जिस पर उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया। उनके घर के गेट पर एक पर्ची मिली है। इसमें धमकी लिखकर डाली गई है।
सेक्टर-23 की महिला ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि 26 मार्च को तड़के करीब 5:10 बजे एक युवक घर के बाहर आया। वह बार-बार दरवाजे पर लगी घंटी (डोर बेल) बजाने लगा। वह उनका नाम लेकर मारने की धमकी दे रहा था। उनके पति ने दरवाजा के पास जाकर कहा कि कौन है भाई। इस पर युवक ने धमकी दी कि दरवाजा खोल, बाहर निकल। उनके पति ने दरवाजा खोलकर देखा तो युवक हाथ में हथियार लिए थे। उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया। बाद में युवक धमकी देकर चला गया। उसने घर की गेट पर एक पॉलिथीन में पर्ची डालकर लटका दी। जब उन्होंने सुबह दरवाजा खोला तो पर्ची में लिखा था कि यह तो ट्रेलर है, आगे वारदात के लिए तैयार रहना, बड़ी वारदात होगी। उनका आरोप है कि उन्होंने सीसीटीवी देखा तो आरोपी अकेला नहीं था। पुलिस ने मामले में धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।