फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man beaten up after being invited to a birthday party

जन्मदिन पार्टी में बुलाने के बाद युवक को पीटा

Mon, 21 Mar 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten up after being invited to a birthday party
सोनीपत। जटवाड़ा में जन्मदिन की पार्टी मनाने के नाम पर युवक को बुलाने के बाद उस पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जटवाड़ा के रहने वाले नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी अन्नू के साथ दोस्ती है। अन्नू ने उसको जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने से खिजर पार्क के पास जोहड़ पर बुलाया था। वहां पर संजीव, देवीलाल और दो अन्य युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने नवीन को भी शराब पीने के लिए अपने साथ बैठा लिया। कुछ देर बाद दोनों युवक वहां से चले गए। उसके बाद किसी बात को लेकर सचिन नाराज हो गया। उसने धक्का देकर नवीन को जमीन पर गिरा दिया। अन्नू व देवीलाल ने भी उसको दबोच लिया। उसके सिर और चेहरे पर ईंटों से हमला किया गया। उसे मारने की धमकी दी गई। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed