फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yellow alert of rain for three days, temperature will drop

Sonipat News: तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट, गिरेगा तापमान

Tue, 17 Jun 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert of rain for three days, temperature will drop
फोटो 30: सोनीपत के आदर्श नगर में बारिश के बाद भरा पानी। संवाद
सोनीपत। शहर में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन उमस ने जरूरत परेशान किया। मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


सोमवार को दूसरे दिन शहर में हल्की बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

जिले में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। 17 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा, जिससे अच्छी बारिश होने का अनुमान है। 23 जून तक प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। उसके बाद मानसून भी जिले में पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले हैं, वहीं शहर में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करन पड़ा। सारंग रोड अंडरब्रिज के नीचे फिर से पानी भर गया है। इसके चलते वाहन चालकों को रास्ता पार करने में दिक्कत हुई।
आदर्श नगर, बहालगढ़ रोड, परशुराम चौक, एटलस रोड, रेलवे स्टेशन रोड समेत कई स्थानों पर भी पानी भर गया है। सारंग रोड पर पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत न होने से वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत हुई।



किसानों को राहत

बारिश होने से किसानों ने धान की रोपाई में तेजी ला दी है। लगातार बादल छाए रहने से खेतों में काम करने वाले मजदूरों को भी दिक्कत नहीं आ रही है। धूप नहीं निकलने से धान की पौध को नुकसान पहुंचने की संभावना काफी कम हो गई है। बारिश का यह सिलसिला जारी रहा तो धान उत्पादक किसानों को बड़ा फायदा होगा।

सोनीपत समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अगले तीन दिन तेज हवा के साथ बारिश के आसार बने रहेंगे। बारिश से तापमान में कमी आएगी। -डॉ. प्रेमदीप, कृषि वैज्ञानिक, केवीके, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed