{"_id":"6ab589fccefae45ffe0a4a47","slug":"kiran-pahal-will-compete-in-the-400m-race-at-the-asian-games-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-161183-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एशियन गेम्स की 400 मीटर रेस में आज उतरेंगी किरण पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एशियन गेम्स की 400 मीटर रेस में आज उतरेंगी किरण पहल
विज्ञापन
फोटो: अंतरराष्ट्रीय धाविका किरण पहल।
गन्नौर। गांव गुमड़ की अंतरराष्ट्रीय धाविका किरण पहल शुक्रवार को एशियन गेम्स की 400 मीटर रेस में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके मुकाबले को लेकर परिवार और ग्रामीणों में उत्साह है। मां माया देवी, भाई रविंद्र पहल और ग्रामीणों को उनसे पदक की उम्मीद है।
किरण ने आर्थिक तंगी के बीच 10वीं कक्षा से एथलेटिक्स का सफर शुरू किया था। संसाधनों की कमी के कारण उन्होंने कई बार नंगे पांव दौड़कर अभ्यास किया। मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।
किरण के दिवंगत पिता ओमप्रकाश का सपना था कि बेटी देश के लिए खेले। वर्ष 2022 में उनके निधन के बाद भी यह सपना किरण के लिए प्रेरणा बना हुआ है। परिवार और ग्रामीणों ने उन्हें मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी हैं।