फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers hold rally to protest India-US trade deal

Sonipat News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने की सभा

Fri, 25 Sep 2026 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers hold rally to protest India-US trade deal
फोटो: सोनीपत के गांव खेड़ी मनाजात में हुई एआईकेकेएमएस की सभा के दौरान उप​स्थित किसान। स्रोत: सं
सोनीपत। गांव खेड़ी मनाजात में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) के बैनर तले किसानों और मजदूरों की सभा हुई। मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते हुए इसे किसानों के हितों के विपरीत बताया।
विज्ञापन

सभा में बिजली बिल 2025 रद्द करने, बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक, सीटू प्लस फिफ्टी फीसदी के आधार पर एमएसपी देने और किसान-मजदूरों को कर्जमुक्त करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज राणा ने महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाने तथा मनरेगा को बहाल कर पूरे वर्ष काम देने की मांग की। उन्होंने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सीएनजी, खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरणों की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने नए सीड्स बिल को वापस लेने की मांग की। सभा की अध्यक्षता अतर सिंह ने की और मंच संचालन देवेंद्र सिंह ने किया।
जमीन के मुआवजे का मुद्दा उठाया
हाईटेंशन लाइनों के लिए जमीन लेने के मामले में संगठन ने पंचायत की बजाय मार्केट रेट के आधार पर एकमुश्त मुआवजा सीधे जमीन मालिकों को देने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि किसानों की जमीन के अधिग्रहण के नाम पर किसी तरह की लूट स्वीकार नहीं की जाएगी। गांव सोहटी में आंदोलनकारी किसानों को हिरासत में लेने और कथित अभद्र व्यवहार का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed