फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   X-ray machine in medical college is more than 12 years old, AMC also finished

Sonipat News: मेडिकल कॉलेज में 12 साल से अधिक पुरानी हो चुकी है एक्स-रे मशीन, एएमसी भी खत्म

Fri, 23 Aug 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine in medical college is more than 12 years old, AMC also finished
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में एक महीने से एक्स-रे की दो मशीन खराब पड़ी हैं। मरीजों को एक मशीन से एक्स-रे कराने के लिए घंटों तक लाइनों में इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में मौजूदा समय में 100 से 120 मरीजों के ही एक्स-रे हो रहे हैं, बाकी मरीजों को बिना एक्स-रे जांच लौटना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से एक्स-रे की नई मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन



खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे के लिए तीन मशीन हैं जो 12 साल से अधिक पुरानी हो चुकी हैं। इन मशीनों का एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (एएमसी) भी खत्म हो चुका है। यह मशीन बार-बार खराब होती रहती हैं। मशीनों को ठीक कराने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अपने खर्च पर इंजीनियर बुलाने पड़ते हैं और मशीनों का मॉडल पुराना होने से सामान भी देरी से मिलता है। वर्तमान में एक ही मशीन से मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे हैं। कुछ मरीजों को तो बिना एक्स-रे वापस लौटना पड़ता है। आपात स्थिति में मरीज को निजी अस्पताल में एक्स-रे कराने पड़ते हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय के पास नई एक्स-रे मशीन की मांग भेजी है। एक्स-रे मशीन उपलब्ध होने के बाद मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होगी। पुरानी मशीनों को भी ठीक कराने के लिए इंजीनियर बुलाए जा रहे हैं। जल्द ही इन मशीनों को भी ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed