फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestling Controversy: Bajrang Punia returns Padma Shri which he Got in 2019

Wrestling Controversy: बजरंग पूनिया ने पद्मश्री लौटाया; 2019 में मिला था, बताया था अविस्मरणीय पल

Fri, 22 Dec 2023 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Dec 2023 11:40 PM IST
सार

पद्मश्री मिलने पर उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है और वह अगली प्रतियोगिताओं में पदक जीतने का प्रयास करेंगे। अगले ही वर्ष 2020 में टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने चोटिल होने के बावजूद देश के लिए कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
Wrestling Controversy: Bajrang Punia returns Padma Shri which he Got in 2019
बजरंग पूनिया ने अपना पद्म सम्मान लौटा दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपियन बजरंग पूनिया को चार साल पहले जब पद्मश्री से नवाजा गया था तो उन्होंने इसे अविस्मरणीय पल बताया था। आज कुश्ती विवाद में देश के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने बड़ा कदम उठाते हुए पद्मश्री अवॉर्ड लौटा दिया है। वह कुश्ती संघ चुनाव में बृजभूषण सिंह शरण पक्ष के संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने से नाराज थे। 
विज्ञापन


पहलवान बजरंग पूनिया ने वर्ष 2019 में पद्मश्री सम्मान मिलने पर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा था इससे मुझे खुशी और गौरव की अनुभूति हो रही है। इस सम्मान ने जिम्मेदारी बढ़ा दी है। मेरे सामने 2020 का टोक्यो ओलंपिक और अन्य कई प्रतियोगिताएं हैं। कोशिश रहेगी कि हर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर दूं।
विज्ञापन


पदक मिलने से एक साल पहले एशियन गेम्स में सोना जीतने वाले बजरंग ने कहा था कि सम्मान से खिलाड़ी को भविष्य में और अधिक मेहनत करने की ऊर्जा मिलती है। अब उसी सम्मान को उन्होंने लौटा दिया है। वह पदक को प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर रखकर आ गए। पदक लौटाने से खेल प्रेमी भी आहत हैं। उनका मानना है कि कठिन हालात में ही इस तरह का बड़ा कदम उठाया जाता है। मूलरूप से झज्जर के गांव खुड्डन निवासी बजरंग पूनिया का परिवार अब सोनीपत में मॉडल टाउन में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह महज 11 साल की उम्र में गांव छारा गांव में विरेंद्र पहलवान के अखाड़े में जाने लगे थे। वहां अखाड़े में ही पहली बार उन्होंने मैट देखा था। कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाई है। इससे एक दिन पहले ही उनके साथ दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती को अलविदा कहकर खेल प्रेमियों को सकते में डाल दिया था।

बजरंग पूनिया की उपलब्धियां
  • विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में एक रजत व तीन कांस्य
  • राष्ट्रमंडल खेल में दो स्वर्ण व एक रजत
  • टोक्यो ओलंपिक में कांस्य
  • बजरंग पूनिया को मिले पुरस्कार

वर्ष पदक
  • 2015 अर्जुन पुरस्कार
  • 2019 पद्मश्री पुरस्कार
  • 2019 राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
  • 2020 फिक्की इंडिया स्पोट्र्स अवाड्र्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed