फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestlers will sweat in Lucknow and Delhi

Sonipat News: लखनऊ और दिल्ली में पसीना बहाएंगे पहलवान

Fri, 02 May 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers will sweat in Lucknow and Delhi
सोनीपत। लंबे इंतजार के बाद भारतीय पहलवानों का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर (नेशनल कैंप) वीरवार से शुरू हो गया। पुरुष पहलवानों का कैंप लखनऊ स्थित साई सेंटर तो महिला पहलवानों के लिए कैंप नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू हुआ। 61 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 30 जून तक चलेगा। उसके बाद सितंबर माह में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारी के लिए नया कैंप शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पहलवानों की बेहतर तैयारी के लिए नेशनल कैंप लगाने की लंबे समय से मांग चल रही थी। करीब ढाई साल से कैंप नहीं लग सका था। ऐसे में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने बैठक लेकर कैंप शुरू कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पहले महिलाओं का कैंप गांधीनगर में प्रस्तावित था, लेकिन बाद में बेहतर सुविधा देने के लिए दिल्ली का चयन किया गया। कैंप में खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास और परिवहन की बेहतर सुविधा उपलब्ध है। वहीं पुरुष पहलवानों का कैंप पहले महाराष्ट्र के पूना में लगाने की तैयारी थी। अब लखनऊ के साई सेंटर में ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल दोनों वर्ग के लिए उपयुक्त व्यवस्था होने के कारण यहां कैंप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप में ओलंपियन अमन सहरावत, दीपक पूनिया, अंतिम पंघाल, रीतिका हुड्डा के साथ ही चिराग, उदित, सुजीत, विशाल कालीरमण, जयदीप, चंद्रमोहन, मुकुल दहिया, जोंटी, दिनेश शामिल हैं। साथ ही नितिन, सुमित, कुलदीप मलिक, सागर, राहुल, सुनील, नितेश, प्रेम को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed