{"_id":"632b69c660a4913b3700c448","slug":"wrestlers-will-compete-in-the-trial-tomorrow-to-cut-spain-s-ticket-sonipat-news-rtk65871937","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन का टिकट कटाने को कल ट्रायल में भिड़ेंगे पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेन का टिकट कटाने को कल ट्रायल में भिड़ेंगे पहलवान
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ की अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल का चयन ट्रायल के आधार पर करेगा। प्रतियोगिता के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), बहालगढ़ में 23 सितंबर को ट्रायल होगा। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवान स्पेन में आयोजित होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन स्पेन में 17 से 23 अक्तूबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए भारतीय कुश्ती दल का चयन ट्रायल के आधार पर होगा। बहालगढ़ के साई केंद्र में 23 सितंबर को ट्रायल होगा। जिसमें फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला वर्ग की टीम के सभी 30 भारवर्ग में पहलवानों का चयन किया जाएगा। ट्रायल के दौरान पूरी तरह पारदर्शिता बरतने के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण मौजूद रहेंगे। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को भारवर्ग में 2 किलोग्राम की छूट दी जाएगी।
ट्रायल के यह पहलवान होंगे योग्य
-केरल में हुई अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के सभी पदक विजेता।
-पटना, बिहार में हुई जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के सभी पदक विजेता।
-रांची, झारखंड में हुई जूनियर रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता के सभी पदक विजेता।
-गोंडा, यूपी में हुई सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के वह सभी पदक विजेता जिनकी आयु 18 से 23 वर्ष है। -फेडरेशन कप के सीनियर व जूनियर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता, इसमें सीनियर के वह स्वर्ण पदक विजेता जिनकी आयु 18 से 23 वर्ष हो।