{"_id":"5dd7f95d8ebc3e549c3371e0","slug":"wrestler-bajrang-punia-will-marry-sangeeta-phogat-sonipat-news-rtk528792991","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग पूनिया की दोस्त संगीता फौगाट से 24 नवंबर को सोनीपत में होगी सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग पूनिया की दोस्त संगीता फौगाट से 24 नवंबर को सोनीपत में होगी सगाई
विज्ञापन
बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। भारतीय कुश्ती के सितारे बजरंग पूनिया की दोस्त संगीता फौगाट संग शादी तय हो गई है और दोनों की 24 नवंबर को सोनीपत में सगाई होगी। इस तरह दंगल गर्ल बबीता फौगाट की शादी से पहले महाबीर फौगाट के परिवार में एक ओर खुशी मनाई जाएगी। बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट की दोस्ती को परिवार के लोगों ने पति-पत्नी के बंधन में बांधने का फैसला लिया और इसलिए ही दोनों को अचानक सगाई की जा रही है। बजरंग पूनिया के परिजनों ने यह भी साफ कर दिया है कि अब सगाई सोनीपत में होगी और शादी ओलंपिक के बाद बजरंग के पैतृक गांव झज्जर जिले के खुड्डन में होगी। दोनों परिवारों में सगाई की तैयारियां चल रही है। लेकिन सगाई में केवल परिवार के लोगों संग करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।
पहलवान बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट दोनों पहलवान होने के कारण उनके बीच पिछले कई साल से दोस्ती है। इस दोस्ती में दोनों का एक-दूसरे के परिवार से काफी जुड़ाव हो गया। दोनों ने परिवार को दोस्ती के बारे में बारे में बताया तो परिवार के लोगों ने उनकी दोस्ती को पति-पत्नी के बंधन में बांधने का फैसला कर लिया। हालांकि बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट के साथ ही परिवार के लोग अभी तक दोनों की शादी को लेकर कोई खुलकर बात नहीं करते थे। लेकिन अब दोनों के परिवार ने फैसला किया है कि बजरंग व संगीता की जल्द सगाई कर दी जाए और इसके लिए 24 नवंबर का दिन तय कर दिया गया। बजरंग पूनिया के पिता बलवान सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को दोनों की सगाई सोनीपत में होगी और इसकी पूरी तैयारियों में परिवार के लोग लगे हुए है। बजरंग के पिता यह भी कहते है कि भले ही सगाई अब हो जाएगी, लेकिन वह दोनों की शादी ओलंपिक से पहले नहीं करेंगे। क्योंकि वह चाहते है कि बजरंग देश के लिए ओलंपिक में पदक जीते और अब शादी होने से उसकी प्रैक्टिस व खेल पर असर पड़ेगा। इसको देखते हुए ही शादी ओलंपिक के बाद करने का फैसला लिया गया है।
--
बजरंग व संगीता दोनों भी चाहते है ओलंपिक के बाद हो शादी
बजरंग पूनिया के पिता बलवान सिंह ने बताया कि वह बजरंग को देश के लिए ओलंपिक मेडल जीतता हुआ देखना चाहते है। इसके लिए ही वह अभी शादी से पीछे हट रहे थे। उनके फैसले का बजरंग पूनिया व संगीता फौगासट दोनों ने सम्मान किया और वह दोनों भी चाहते है कि उनकी शादी ओलंपिक के बाद हो। संगीता फौगाट के पिता महाबीर फौगाट भी पहलवान होने के साथ ही कोच है और वह भी बजरंग की ओलंपिक की तैयारियों में किसी तरह की अड़चन नहीं आना देना चाहते है।