फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestler Bajrang Punia temporarily suspended by NADA, accused of not giving dope sample

Haryana: पहलवान बजरंग पुनिया को नाडा ने अस्थायी रूप से किया निलंबित, डोप सैंपल नहीं देने के आरोप

Sun, 05 May 2024 01:40 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 05 May 2024 01:40 PM IST
सार

पहलवान बजरंग पुनिया का विवादों से पुराना नाता रहा है। नाडा की ओर से जारी बजरंग के अनिश्चित कालीन निलंबन ने उन्हें परेशानी में डाल दिया है। नाडा ने बजरंग पूनिया पर सैंपल नहीं देने के आरोप लगाएं हैं।

विज्ञापन
Wrestler Bajrang Punia temporarily suspended by NADA, accused of not giving dope sample
पहलवान बजरंग पूनिया - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।
विज्ञापन


निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अपने समर्थकों से घिरे पुनिया ने लगातार अपना बयान दोहराया और डोप सैंपल देने से इनकार करते हुए तुरंत कार्यक्रम स्थल से चले गए। पुनिया को सहायक दस्तावेज और मूत्र का नमूना जमा करने से इनकार करने के लिए 7 मई तक लिखित स्पष्टीकरण पेश करने के लिए कहा गया था। पत्र में कहा गया है यदि आप परिणामों को स्वीकार करते हैं, तो अपील के अधिकार के अधीन, मामले को आगे की अनुशासनात्मक कार्यवाही के बिना हल किया जाएगा। यदि आप असहमत हैं, तो मामले को डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल को निर्णय के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed