फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   World Wrestling Championship: Kajal of village Lath got ticket for Jordan

विश्व कुश्ती प्रतियोगिता : गांव लाठ की काजल ने कटवाया जॉर्डन का टिकट

Sat, 03 Aug 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
World Wrestling Championship: Kajal of village Lath got ticket for Jordan
पहलवान काजल ढोचक। स्रोत : प्रशिक्षक
सोनीपत। गांव लाठ की लाडली काजल ढोचक का चयन अंडर-17 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है। पहलवान काजल ढोचक 69 किलो भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय कुश्ती दल का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया है। यह ट्रायल 2 अगस्त को झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित मॉडर्न स्कूल में आयोजित की गई थी। विश्व कुश्ती प्रतियोगिता 19 से 25 अगस्त तक जॉर्डन के अम्मान में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

पहलवान काजल ढोचक ने गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में कुश्ती के दांव पेच सीख रही हैं। काजल ढोचक 73 किलो भार वर्ग में कुश्ती करती हैं, लेकिन विश्व चैंपियनशिप के लिए वजन कम करके 69 किलो भार वर्ग में ट्रायल दिया। इसमें अन्य ट्रायल देने आए पहलवानों ने उनसे मुकाबला करने से मना कर दिया। इससे वह बिना कोई मुकाबला खेले अंडर-17 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि काजल बहुत प्रतिभाशाली पहलवान हैं। वह अकादमी में सुबह शाम कड़ा अभ्यास करती हैं। वह विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी अवश्य स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन करेगी। काजल ने इससे पहले साल 2022 में अंडर-15 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। साल 2023 में एशियन चैंपियनशिप के सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। 1 से 2 जून को हिसार में हुई हरियाणा अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। काजल दस बार भारत केसरी का खिताब जीत चुकी हैं। पहलवान काजल के अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चयनित होने पर भीम व ध्यानचंद अवार्डी अकादमी संचालक कुलदीप मलिक, रेफरी वीरेंद्र मलिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, प्रशिक्षक रणधीर मलिक, प्रशिक्षक अजय मलिक, एईओ जगबीर मलिक व शमशेर ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed