फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Workers are the true strength and backbone of BJP: Barauli

कार्यकर्ता भाजपा की सच्ची शक्ति और रीढ़ : बड़ौली

Sun, 22 Mar 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Workers are the true strength and backbone of BJP: Barauli
मुरथल मंडल में प्रशिक्षण महाअभियान में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : 1
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सच्ची शक्ति और रीढ़ हैं। कार्यकर्ता केवल चुनावी दृष्टिकोण से नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से भी कार्य करते हैं। वे शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मुरथल मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पार्टी की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जावान बनाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक अनुशासन और प्रभावी संचार कौशल से परिपूर्ण करना है ताकि वे जनता के बीच अधिक कुशलता से काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा संगठन में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है जिनमें लगातार सीखने, आत्ममंथन करने व जनसेवा के लिए सदैव समर्पित रहने के साथ ही सैद्धांतिक और व्यावहारिक विषयों पर समय-समय पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होता है।
इस मौके पर जिला महामंत्री नीरज कुमार, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, जेपी रेवली, मनोज जैन सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed