{"_id":"673d04eeb837198e460e761c","slug":"work-on-installing-reflectors-on-city-roads-begins-will-help-in-safety-amid-fog-sonipat-news-c-197-1-snp1008-127988-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहर की सड़काें पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू, कोहरे के बीच सुरक्षा में बनेंगे मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहर की सड़काें पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू, कोहरे के बीच सुरक्षा में बनेंगे मददगार
Wed, 20 Nov 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे मौसम में कोहरा लोगों के लिए परेशानी बनने लगता है। हालांकि इस बार कोहरे से पहले लोगों को स्मॉग का सामना करना पड़ा। कोहरे व स्मॉग के बीच सड़कों पर वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। कोहरे में सफर सुरक्षित रहे, इसी उद्देश्य के साथ लोक निर्माण विभाग ने सोनीपत शहर की सभी सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विभाग ने रिफ्लेक्टर लगाने की शुरुआत एटलस रोड से की है। यह रिफ्लेक्टर रात के समय व कोहरे में चमक कर वाहन चालकों का मार्गदर्शन करेंगे। इससे वाहन चालक को हादसों से बचने में मदद मिल जाएगी। कोहरे व धुंध में आगे दिखाई न देने पर कई बार आगे चल रहे वाहन का आभास नहीं हो पाता। ऐसे में वाहन आपस में भिड़ जाते हैं।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार के निर्देश पर सोनीपत की सभी सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। एटलस रोड से रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू कर दिया है। रिफ्लेक्टर लगने से कोहरे के दौरान वाहन चालकों को काफी मदद मिलेगी, साथ ही हादसों को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
- प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।