{"_id":"67d1e47a521e4e27bb0841c3","slug":"work-on-building-a-wall-along-the-track-by-installing-pillars-has-started-to-prevent-rail-accidents-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133640-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेल हादसों पर रोक लगाने के लिए पिलर लगाकर पटरी किनारे दीवार बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेल हादसों पर रोक लगाने के लिए पिलर लगाकर पटरी किनारे दीवार बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
फोटो 59- सोनीपत के गन्नौर के राजलू गढ़ी रोड पर रेल पटरियों के पास पिलर लगाकर दीवार बनाते कर्मचार
- फोटो : mathura
गन्नौर। रेल हादसों पर रोक लगाने के लिए रेलवे ने अगवानपुर फाटक के पास करीब 500 मीटर क्षेत्र में सड़क किनारे पिलर लगाकर दीवार बनाने का काम शुरू किया। रेलवे ने पटरियों के साथ लगती सड़कों के किनारे दीवार बनाने का निर्णय लिया है, ताकि अनहोनी घटना को रोका जा सके। पिलर की दीवार बनने के बाद हादसों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
कई माह से अगवानपुर रेलवे फाटक के पास से राजलूगढ़ी सड़क मार्ग के साथ राजपुरा माइनर की ओर करीब 500 मीटर तक पिलर लगाने का कार्य बंद पड़ा था। अब रेलवे लाइन के साथ पिलरों को जमीन में गाड़कर दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। दीवार बनने के बाद रेल पटरियों पर बेसहारा पशुओं के जाने पर रोक लग सकेगी। साथ ही सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
--
रेल पटरियों के साथ पिलर से दीवार बनाने का काम दोबारा शुरू किया जा रहा है। पिलर लगने के बाद बेसहारा पशु रेल पटरियों तक नहीं पहुंच सकेंगे। साथ ही हादसों पर रोक लग सकेगी। जिन जगहों पर हादसे की ज्यादा संभावना रहती है, वहां पिलरों से दीवार बनाकर उन जगहों को कवर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, उत्तर मंडल