फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   women protest for water

पानी के लिए लल्हेड़ी कलां की महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसई कार्यालय पर रोष जताया

Tue, 08 Oct 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
women protest for water
पानी की समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के एसई कार्यालय पर रोष जतातीं लल्हेड़ी कलां की महिलाएं - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव लल्हेड़ी कलां में आठ माह से पानी का संकट बना हुआ है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए लल्हेड़ी कलां की महिलाएं सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एसई कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने पानी की समस्या के समाधान नहीं होने पर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान उन्होंने एसडीओ प्रेम सिंह से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

राजवंती, सुमन, ओमपति, निर्मला, संतरा और मीना ने बताया कि लल्हेड़ी कलां में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन गांव के करीब 25 घरों में आठ माह से लगातार पानी की सप्लाई नहीं हो रही। मकान ऊंचाई पर बने होने से यह समस्या आ रही है। इस समस्या के समाधान को लेकर वह एसडीएम और गन्नौर एसडीओ कार्यालय पर भी कई बार शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों से सप्लाई का पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। कई बार लोग सप्लाई का पानी देने से मना कर देते हैं। उनका आरोप है कि गन्नौर के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें आज एसई कार्यालय पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा। अगर अब भी उनके क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगी। इसकी जिम्मेदारी विभाग के अफसरों की होगी।
विज्ञापन

जल्द समस्या का समाधान होगा
एसडीओ प्रेम सिंह ने कहा कि जल्द ही गांव में मौके पर मुआयना कर उनकी समस्या को दुरुस्त कराया जाएगा। इसके बाद लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed