{"_id":"6a3687f394a36ca5910e2560","slug":"women-of-self-help-groups-were-made-aware-about-self-employment-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155743-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक
Sat, 20 Jun 2026 06:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव मंडोरा में कार्यशाला के दौरान ग्रामीण महिलाएं व अन्य। स्रोत: महासंघ
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से रूरल स्मार्ट विलेज सेंटर (आरएसवीसी) मंडोरा में शनिवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता आरएसवीसी मंडोरा के अध्यक्ष डीपी गोयल ने की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय गोधन महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक विजय खुराना विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यशाला में क्षेत्र की 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के गठन और संचालन के साथ-साथ उपभोग योग्य उत्पादों के निर्माण, गो आधारित उत्पादों की संभावनाओं, घरेलू उद्योगों की स्थापना, उत्पादों के मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग, विपणन और स्वरोजगार के अवसर के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
डाॅ. चंदन मेड़तवाल ने स्वयं सहायता समूहों को सफल उद्यमों को विकसित करने, वित्तीय सशक्तीकरण, उत्पाद विकास और बाजार से जोड़ने की रणनीतियों पर चर्चा की।