फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman's health deteriorated after injection, death

सोनीपत: इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत

Wed, 15 Feb 2023 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman's health deteriorated after injection, death
गन्नौर । गांव सनपेड़ा में एक 24 वर्षीय महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। जब ससुराल वाले महिला को गन्नौर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो महिला की मौत हो गई। जिसकी जानकारी महिला के परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। जिसके बाद डायल 112 मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

गांव पट्टी ब्राह्मणान निवासी महाबीर का कहना है कि उनके 5 बच्चे हैं, जिनमें सरिता सबसे छोटी थी। वह जन्म से गूंगी थी। उसकी शादी ढाई वर्ष पहले गांव सनपेड़ा निवासी सुनील से हुई थी। सुनील बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम करते हैं। आरोप है कि ससुराल वाले सरिता की पिटाई कर उन्हें दहेज के लिए परेशान करते थे। सरिता को गन्नौर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के बहाने गांव में सरिता को सांस रोकने का इंजेक्शन लगवाया गया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब उन्हें निजी अस्पताल लाया गया तो उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। बड़ी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि परिजन जो भी शिकायत देंगे, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर गए थे पति व ससुर
सरिता के पति ने बताया कि वह और उनके पिता अपनी ड्यूटी पर गए थे। जब वह शाम को घर पहुंचे तो पता चला कि इंजेक्शन लगवाने के बाद सरिता की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद वे गन्नौर के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां सरिता की मौत हो गई।


दहेज के लिए प्रताड़ित कर पिटाई करने का आरोप
मृतका के भाई अमित ने आरोप लगाते हुए बताया कि सरिता सभी भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वह जन्म से ही बोल नहीं सकती थी। ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित कर पिटाई करते थे। जिसे वह बयान भी नहीं कर सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed