{"_id":"6a340b4c13f5fbee710837d2","slug":"womans-bag-snatched-under-pretense-of-car-tyre-problem-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155661-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार के टायर में खराबी होने का झांसा देकर महिला का बैग झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार के टायर में खराबी होने का झांसा देकर महिला का बैग झपटा
Thu, 18 Jun 2026 08:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मुरथल के पास बाइक सवार दो युवकों ने कार के टायर में खराबी होने का झांसा देकर महिला का बैग छीन लिया।अंबाला के बलदेव नगर निवासी मुकुल ने मुरथल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह इंडिया पोस्ट बैंक में कार्यरत है।
उन्होंने बताया कि वह अपनी मां के साथ कार में दिल्ली से अंबाला जा रहे थे। जब वह मुरथल स्थित हवाई अड्डा होटल के पास पहुंचे तो हेलमेट लगाए बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। युवकों ने उन्हें बताया कि उनकी कार के टायर में खराबी है। इस पर उन्होेंने कार रोक दी।
मुकुल ने बताया कि युवकों ने उनकी मां को धक्का दिया और उनका बैग छीनकर भाग गए। उन्होंने बताया कि बैग में एक मोबाइल फोन और करीब चार हजार रुपये थे। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।