फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman suffers burn injuries in diwali night at Sonipat

Haryana: बेटे ने जलाया पटाखा, 80 फीसदी झुलसी मां, दिवाली की रात हुआ दर्दनाक हादसा

Tue, 21 Oct 2025 05:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 05:03 PM IST
सार

पटाखे जलाने के दौरान आग लगने से एक महिला 80 फीसदी झुलस गई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के बेटे द्वारा पटाखे जलाने के दौरान ये हादसा हुआ।  

विज्ञापन
Woman suffers burn injuries in diwali night at Sonipat
महिला को अस्पताल ले जाते हुए परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवाली की रात जहां चारों ओर खुशियों और रोशनी का माहौल था। वहीं, टांडा गांव में एक परिवार के लिए यह रात मुसीबत का सबब बन गई। बेटे के पटाखा जलाने के दौरान हादसा हो गया और मां की जान पर बन आई। आग लगने से महिला 80 फीसदी तक जल गई। महिला को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के बड़ा मलहेरा की सुनीता परिवार सहित गांव टांडा में रहकर मजदूरी करती है। दिवाली की रात उनका बेटा घर के बाहर पटाखे जला रहा था। सुनीता वहीं पास ही चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान एक पटाखे की चिंगारी पास में रखे सीमेंट के खाली कट्टों पर जा गिरी, जिससे आग भड़क गई। आग ने सुनीता को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाया और सुनीता को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला करीब 80 फीसदी तक झुलस चुकी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पीड़िता की बहन ललितपुर निवासी संगीता ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। उनकी बहन सुनीता चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी पटाखे की चिंगारी निकलकर कट्टों में लगी और आग फैल गई। हम जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले ही सुनीता झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed