फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman injured in road accident dies during treatment

Sonipat News: सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Wed, 14 Oct 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies during treatment
खरखौदा। गांव खांडा से खरखौदा आते समय बस की चपेट में आने से तीन दिन पहले घायल हुई बाइक सवार महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बेटे की शिकायत पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खांडा निवासी मनजीत ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 9 अक्तूबर को वह अपनी मां मेसो देवी के साथ बाइक पर खरखौदा आ रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह ड्रेन नंबर आठ पर नासिरपुर चौलका के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से मां-बेटा बाइक सहित सड़क पर गिर गए थे। मनजीत का कहना है कि चालक बस रोककर उनके पास आया लेकिन बाद में बस लेकर मौके से भाग गया।
हादसे में घायल दोनों को उपमंडल नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर हालत के चलते परिजन उनकी मां मेसो देवी को सोनीपत के निजी अस्पताल ले गए। वहां पर उपचार के दौरान अब उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनजीत की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना पुलिस के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोप की जांच की जा रही है। बस चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed