फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman goes missing with three children, in-laws allege harassment

Sonipat News: तीन बच्चों के साथ महिला लापता, ससुराल पक्ष पर लगा प्रताड़ना का आरोप

Sat, 23 May 2026 05:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 May 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Woman goes missing with three children, in-laws allege harassment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव कंवाली की महिला तीन बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला की बहन ने थाना खरखौदा में शिकायत देकर उसके पति व ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
झज्जर जिले के गांव बिसाहन निवासी बाला ने बताया कि उनकी छोटी बहन कविता की शादी गांव कंवाली में हुई है। उसके पांच बच्चे हैं। आरोप है कि उनकी बहन का पति आए दिन शराब व नशा कर पत्नी और बच्चों को पीटता था।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने बहन के जेठ, जेठानी, उनकी मां पर जीजा को उकसाने और परिवार को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। बाला के अनुसार 21 मई की दोपहर कविता अपने तीन बच्चों के साथ घर से कहीं चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में लापता महिला ने अपने दो दामाद को संदेश भेजकर बताया कि उसे घर से निकाल दिया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यदि उसकी बहन और बच्चे सुरक्षित नहीं मिलते हैं तो इसके जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोग होंगे। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed