फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman crossing the road struck by truck, loses her life.

Sonipat News: सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, गई जान

Sun, 19 Jul 2026 05:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jul 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Woman crossing the road struck by truck, loses her life.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राठधना रोड पर बंद पड़ी जूस फैक्टरी के पास सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला गोकुल ग्रीन सिटी में माली का कार्य करती थी। पुलिस ने सहकर्मी के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी हॉल गोकुल ग्रीन सिटी के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बिलट ने बताया कि वह गोकुल ग्रीन सिटी में माली का काम करते हैं। शुक्रवार को उनके साथ काम करने वाली बिहार के समस्तीपुर की विपती देवी उनके साथ राठधना रोड पर बंद जूस फैक्टरी के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान नरेला से सोनीपत की ओर तेज गति से आ रहे ट्रक ने विपती देवी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद घायल विपती को वह नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बिलट के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed