फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman cheated of Rs 27 thousand by giving message to send Rs 30 thousand

Sonipat News: 30 हजार रुपये भेजने का मैसेज कर महिला से ठगे 27 हजार रुपये

Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 27 thousand by giving message to send Rs 30 thousand
गोहाना। गांव आहुलाना निवासी महिला के साथ ठगों ने 27 हजार रुपये की ठगी कर ली। आहुलाना निवासी प्रिया ने बरोदा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका व पति संदीप कुमार का गोहाना के समता चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। 8 जनवरी को मोबाइल पर मनोज नामक युवक का फोन आया। उसने खुद को उनके पति का दोस्त बताया और कहा कि उनके पति ने उनके खाते में तीन हजार रुपये डालने को कहा है। मनोज ने कहा कि गलती से 30 हजार रुपये चले गए हैं। वह 27 हजार रुपये वापस भेज दें। प्रिया का कहना है कि मोबाइल पर 30 हजार रुपये आने का मैसेज देखने के बाद उसने 27 हजार रुपये मनोज को गूगल पे के माध्यम से भेज दिए। बाद में खाता जांचा तो 30 हजार रुपये नहीं आए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed