फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman beaten up over Rs 4 lakh transaction

Sonipat News: चार लाख रुपये के लेन-देन को लेकर महिला को पीटा

Mon, 16 Feb 2026 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Feb 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up over Rs 4 lakh transaction
गन्नौर। उधार दिए रुपयों के विवाद में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खुबडू रोड गांधी नगर निवासी सविता ने इस संबंध में थाना गन्नौर में शिकायत दी। बताया कि पांची रोड निवासी गीता ने 31 मार्च 2025 को पारिवारिक मजबूरी बताकर पांच लाख रुपये उधार मांगे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन ट्रांसफर व नकद मिलाकर चार लाख रुपये दिए। लेकिन उसने पैसे वापस नहीं लौटाए। 13 फरवरी को जब वह पति के साथ पैसे मांगने गई तो उनके साथ गाली-गलौज की। पति के ड्यूटी पर जाने के बाद आरोपी गीता, सचिन व अन्य ने उन्हें घर में खींच लिया और मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि गला दबाने की कोशिश की गई जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना गन्नौर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी गीता, सचिन व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed