फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman arrested for assaulting police officer

Sonipat News: पुलिसकर्मी से हाथापाई के आरोप में महिला गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 07:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 May 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for assaulting police officer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। थाना शहर की पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व हाथापाई करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 मई को महिला पुलिस कर्मचारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि शहर की रहने वाली एक महिला को उप निरीक्षक चांद सिंह ने किसी शिकायत के संबंध में बुलाया था। इस दौरान महिला ने कहा कि पैसे ले लो और कार्रवाई कर दो। इस पर उसने कहा कि प्राथमिकी में लगाए गए आरोप के बारे में रिकॉर्डिंग सुना दो तो कार्रवाई अपने आप ही हो जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी महिला ने एक ऑडियो और सुनाई जिसमें आरोपी महिला व एक अन्य महिला गाली-गलौज कर रही थीं। इतने में आरोपी महिला गुस्से में आकर कहने लगी कि तुम मिली हुई हो। इतना ही नहीं उसने हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed