फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman accused of assault with sharp weapon

महिला पर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप

Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of assault with sharp weapon
गांव मुंडलाना में एक महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। उसकी पिटाई भी की गई। महिला ने अपने जेठ-जेठानी व उनके बेटे पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस पर मुंडलाना चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंगूरी ने पुलिस को बताया कि वह 28 फरवरी को अपने पुराने मकान में गई हुई थी। मकान पर मजदूर पत्थर तोड़ रहे थे। वह मजदूरों को काम बता कर किसी के यहां शोक व्यक्त करने के लिए जा रही थी तो रास्ते में उसके परिवार से ही जेठ रामकुवार उससे गाली-गलौज करने लगा। जब उसने उसे गाली देने से मना किया तो उसने उसके सिर व हाथों पर तेजधार हथियार से वार किया। इसके बाद उसकी पत्नी सुनीता व बेटा भी वहां आ गए। दोनों ने उसके साथ मारपीट की। वह उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। गंभीर हालत के चलते वहां से भी उसे ट्रामा सेंटर रोहतक रेफर कर दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed