फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   withdraw 1.15 lakh mony from bank account

ना एटीएम कार्ड बदला, ना किसी को खाते की जानकारी दी, फिर भी निकल गए 1.15 लाख रुपये

Sat, 05 Oct 2019 06:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
withdraw 1.15 lakh mony from bank account
सोनीपत। गांव झरोठ के रहने वाले एक व्यक्ति के एसबीआई की मुख्य शाखा स्थित खाते से 1.15 लाख निकालने का मामला सामने आया है। व्यक्ति का आरोप है कि उसका ना तो एटीएम कार्ड बदला गया और न ही उसने किसी को अपने खाते की जानकारी दी थी। उसका कहना है कि साइबर चोरों ने उसके खाते से नकदी निकाली है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव झरोठ निवासी करतार सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसके खाते से किसी ने 1.15 लाख रुपये निकाल लिए हैं। जिसमें से 40-40 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, बाकी एटीएम के जरिए निकाले गए। उसका कहना है कि एटीएम कार्ड उसके पास ही है। जब उसे खाते से पैसे निकलने का पता लगा तो वह बैंक की शाखा में पहुंचा। जहां उसे पता लगा कि नकदी दिल्ली के जहांगीरपुरी में भलस्वा डेयरी के पास स्थित एटीएम से निकाले गए हैं। उसने मामले की शिकायत एसपी को दी थी, जिसके 10 दिन बाद अब पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एटीएम का क्लोन तैयार किए जाने का शक
करतार ने बताया कि 21 सितंबर को वह दवाई लेने के लिए सोनीपत आ रहा था। उसने रास्ते में कंवाली मोड़ के पास बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए एटीएम कार्ड का प्रयोग किया था। उसके बाद उसने मुरथल रोड स्थित एक अस्पताल के मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदने के लिए एटीएम का प्रयोग किया था। इसके एक घंटे के अंदर ही उसके पास 40 हजार रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज मिला। कुछ समय के अंदर ही 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला। एटीएम उसके पास होने के कारण उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। उसके अगले दिन फिर ऐसे ही मैसेज आए तो उसने बैंक में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि खाते से 1.15 लाख रुपये निकाले गए हैं। उसे शक है कि उसके एटीएम का क्लोन तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति ने 1.15 लाख रुपये खाते से निकाले जाने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही वारदात करने का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-यशपाल, जांच अधिकारी, थाना शहर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed