फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   With every round, the restlessness in the camps increased

Sonipat News: हर राउंड के साथ खेमों में बढ़ती गई बेचैनी

Tue, 08 Oct 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 08 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
With every round, the restlessness in the camps increased
सोनीपत। विधानसभा चुनाव में मंगलवार को हुई मतगणना में हर राउंड के बाद विभिन्न पार्टियों के खेमों में बेचैनी बढ़ती गई। जिले की छह विधानसभा सीटों में से राई में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला बना रहा। दसवें राउंड तक चले उतार चढ़ाव के बाद अंतिम तीन राउंड में भाजपा प्रत्याशी की बढ़त लगातार बढ़ती गई। वहीं सोनीपत विधानसभा क्षेत्र भाजपा व गन्नौर विधानसभा त्रेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी की पहले राउंड से शुरू हुई बढ़त हर राउंड के साथ बढ़ती गई और अंत तक बरकरार रही।
विज्ञापन

मोहाना स्थित बीट्स कॉलेज में मंगलवार को सुबह आठ बजे ही मतगणना शुरू कर दी गई थी। शुरुआत में पोस्टल बैलेट पेपर को बूथ अनुसार अलग कर गिनती की गई। इसके उपरांत ईवीएम में कैद 65 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खोलते हुए मतों की गणना का काम शुरू किया गया। राउंड दर राउंड की जा रही मतों की गणना के दौरान उतार-चढ़ाव बना रहा। सभी विधानसभा में मतगणना के लिए अलग-अलग 14-14 टेबल लगाई गई थी। गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 14 राउंड तक और अन्य विधानसभा में 16 राउंड तक मतगणना चली। 84 टेबल पर 94 राउंड तक चली मतगणना के बाद छह में से चार विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी व एक पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

सोनीपत विधानसभा सीट
मतगणना पूरी होने से पहले ही उठकर चल दिए पंवार
यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार व भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान के बीच सीधी टक्कर थी। मतगणना के पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान से बढ़त बनानी शुरू कर दी थी, जो हर राउंड के साथ बढ़ती गई। निखिल मदान ने 16 राउंड तक चली मतगणना में 5622, 5466, 5154, 4664, 5562, 6936, 6789, 5900, 6613, 4436, 5414, 4514, 5180, 4112 सहित कुल 84827 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार 29627 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी की लगातार बढ़त को देखते हुए कांग्रेस के खेमे में मायूसी छा गई थी। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार मतगणना पूरी होने से पहले ही उठकर चल दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
राई विधानसभा सीट :
पांचवें से नौवें राउंड तक बढ़त बढ़ाती गईं गहलावत
इस सीट पर पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत व कांग्रेस प्रत्याशी जयभगवान आंतिल के बीच कड़ा मुकाबला बना रहा। भाजपा प्रत्याशी ने पहले राउंड में बढ़त बनाई तो कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे राउंड में आगे निकल गए। तीसरे राउंड में फिर भाजपा ने जोर लगाया, लेकिन चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी बाजी मार गए। उसके बाद पांचवें राउंड से नौवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी अपनी बढ़त बढ़ाती गईं। 10वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहे, लेकिन वह महज हार के अंतर को ही कम सके। इसके बाद भाजपा हर राउंड में आगे बनी रही। कृष्णा गहलावत ने राउंड अनुसार 4904, 3765, 3940, 3402, 2762, 5463, 4800, 4763, 3719, 4369, 3031, 5626, 4346 सहित कुल 64614 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की।
--
गन्नौर विधानसभा सीट :
अंत तक बढ़त बढ़ाते गए कादियान
इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान के बीच मुकाबला रहा। देवेंद्र कादियान पहले राउंड में ही 2229 वोटों से आगे रहे और अंत तक बढ़त बढ़ाते गए। उन्होंने राउंड अनुसार 5018, 9289, 14586, 19107, 25213, 30096, 35126, 44697, 60051, 64356 वोटों सहित 16 राउंड में 77248 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 35209 वोटों से हराया।
--
खरखौदा विधानसभा सीट :
नौवें राउंड से अंत तक आगे बने रहे खरखौदा
इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह व भाजपा प्रत्याशी पवन खरखौदा के बीच टक्कर रही। शुरुआत के दो राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह भाजपा प्रत्याशी पवन खरखौदा से आगे बने रहे। हालांकि तीसरे राउंड से भाजपा प्रत्याशी ने आगे निकलते हुए छठे राउंड तक बढ़त बनाए रखी। सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने आगे निकलते हुए अपनी बढ़ते 1100 के पार कर दी। नौवें राउंड से अंत तक भाजपा प्रत्याशी आगे बने रहे। पवन खरखौदा ने राउंड अनुसार 3599, 4306, 13402, 17102, 23538, 27463, 30769, 37882, 43895, 48017, 51951, 56147, 57891 वोट बढ़ाते हुए कुल 58084 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी को 5635 वोट से हराया।
--
गोहाना विधानसभा सीट :
पहले राउंड बनाई बढ़त अंत तक बररकार रखी डॉ. अरविंद ने
यहां से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा व कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर मलिक के बीच मुकाबला रहा। भाजपा प्रत्याशी ने पहले राउंड में बढ़त बनाई तो इसे अंत तक बरकरार रखा। उन्होंने मतगणना की शुरुआत से 5988, 11541, 17519, 23879, 29833, 34398, 38261, 39963, 42928, 44833, 44833, 47335, 50291, 53425, 55816, 56343 मत प्राप्त करते हुए कुल 57055 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी को 10429 वोटों से हराया।

--
बरोदा विधानसभा सीट :
पहले राउंड से बढ़त बनाते गए इंदुराज
इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल व निर्दलीय प्रत्याशी कपूर नरवाल के बीच मुकाबला रहा। इंदुराज नरवाल ने पहले राउंड में 433 वोट से बढ़त बनाई, जिसे हर राउंड के साथ बढ़ाते गए। उन्होंने राउंड अनुसार 3672, 7226, 10998, 13917, 17357, 21050, 25122, 31810, 33996, 36605, 39012, 43390, 47079, 50022 सहित कुल 54462 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed