{"_id":"65c3f056a59e6125360d1dd5","slug":"with-cooperation-and-struggle-bjp-will-form-government-with-majority-for-the-third-time-tanwar-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113441-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहयोग और संघर्ष के बूते भाजपा तीसरी बार बहुमत से सरकार बनाएगी : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहयोग और संघर्ष के बूते भाजपा तीसरी बार बहुमत से सरकार बनाएगी : तंवर
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांव स्तर पर पहुंचने का अभियान शुरू कर दिया है। गांव चलो अभियान की रूपरेखा के तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पहुंचे पूर्व सांसद व भाजपा नेता डाॅ. अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आज देश जहां भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुश है वहीं प्रदेश में लोग मनोहर राज से संतुष्ट है।
पूर्व सांसद ने कहा कि आपसी सहयोग और संघर्ष के बूते हम तीसरी बार बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं, उन्होंने भाजपा के सिस्टम को बेहतर बताते हुए कहा कि यहां जिसकी जो जिम्मेदारी है वह उसे निभाने से पीछे नहीं रहता है। प्रदेश में गांव चलो अभियान के तहत 7356 गांवों में भाजपा दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहुंचने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया का आज दुनिया में डंका बज रहा है, इसलिए हर भाजपाई इसका पार्टी के प्रचार और प्रसार के लिए प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मुट्ठी की तरह संगठन को मजबूत करना है।
हमारी लड़ाई भ्रष्टाचारियों और जनता का खून पीने वालों के खिलाफ
डाॅ. अशोक तंवर ने कहा कि देश को आगे बढ़ाना है और चोर, लुटेरों व भ्रष्टाचारियों से बचाना है। इसके लिए पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि ईडी साधु-संतों के घर पर नहीं जाती है, चोर लुटेरों को इसका डर होना चाहिए। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक तो ईडी ने तो अभी तक भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की ही नहीं है। अगर सही से काम किया गया होता तो हजारों भ्रष्टाचारी जेल में होते। कई लोग तो कानून से ऊपर हो गए हैं जो नोटिस देने के बाद भी उसका जवाब नहीं दे रहे हैं। हमारी लड़ाई भ्रष्टाचारियों और जनता का खून पीने वालों के खिलाफ है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में है, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर भारतीय को कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जहां से भी कहा जाएगा वह वहां से चुनाव लड़ने का काम करेंगे।