फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   wine found in land, smugling, sonipat

मिट्टी में दबी मिली शराब निकालने का काम दूसरे भी जारी, 400 से ज्यादा पेटी मिल चुकी

Fri, 15 May 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
wine found in land, smugling, sonipat
रैन बसेरे के पास से मिली शराब को लोड करने के लिए खड़ी की गई पुलिस की गाड़ी। - फोटो : Sonipat
खरखौदा। शहर के मटिंडू मार्ग पर रैन बसेरे के पास स्थित दमकल केंद्र के प्रांगण में मिट्टी में दबी शराब को निकालने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। मजदूरों की कमी के कारण शुक्रवार को कुछ देर ही मिट्टी हटाने का काम हो सका। शराब कोने में होने व मजदूर कम होने के कारण शराब की बोतलें बाहर निकालने की कार्रवाई धीमी चल रही है। साथ ही खुदाई भी मजदूरों को हाथों से ही करनी पड़ रही है। अब तक करीब 400 पेटी शराब मिल चुकी है।
विज्ञापन

कई वर्ष पहले रखी गई शराब को दमकल केंद्र में ही छोड़ दिए जाने के बाद अब शराब के मामले के तूल पकड़ने पर गठित एसआईटी ने दमकल केंद्र में पड़ी शराब की सुध ली थी। लेकिन जहां पर वर्षों पहले इस शराब को लाकर रखा गया था उसके साथ ही नगरपालिका ने रैन बसेरे का निर्माण कर दिया। ऐसे में एक तो शराब दबी होने की जगह संकरी होने व दूसरा कस्सी से खोदाई ना कर पाने के चलते मिट्टी में दब चुकी शराब को निकालने में समय लग रहा है। शुक्रवार को मजदूरों की कमी के कारण भी शराब की बोतलें निकालने का काम प्रभावित रहा। शनिवार देर शाम तक ही दमकल केंद्र के प्रांगण से मिट्टी हटाकर शराब बोतलें निकालने की कार्रवाई पूर्ण हो पाएगी। बताया गया है कि अब तक करीब 400 पेटी शराब निकल चुकी है। हालांकि शराब निकलने के बाद ही इसकी गिनती कर पूरी संख्या का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed