{"_id":"62cb2a2665a2fe40824fa0b8","slug":"will-meet-home-minister-for-demands-of-home-guards-lalit-batra-sonipat-news-rtk6519708184","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों की मांगों के लिए गृहमंत्री से करेंगे मुलाकात : ललित बत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों की मांगों के लिए गृहमंत्री से करेंगे मुलाकात : ललित बत्रा
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत होमगार्ड वालंटियर वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को मिशन रोड स्थित जैन मंदिर में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भाजपा नेता ललित बत्रा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश राणा व सदस्यों ने ललित बत्रा को ज्ञापन देकर मांगों को पूरा कराने की मांग की। ललित बत्रा ने कहा कि मांगों को पूरा करवाने के लिए जल्द गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात करेंगे।
अध्यक्ष रमेश राणा ने कहा कि पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सिपाही के आधे से कम वेतन में अपना कर्तव्य निर्वहन करने वाले होमगार्ड जवानों की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है। होमगार्ड के एक जवान को पूरे दिन काम करने की एवज में काफी कम मेहनताना मिलता है। जिसके मिलने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं है। खर्चे के बाद इतने पैसे नहीं बचते कि होमगार्ड जवान अपना व अपने परिवार की दवाई का खर्च उठा सके या बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सके। होमगार्ड जवान व उनके परिवार के पास कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। जिससे जवान परिवार की जिम्मेदारी उठाने में असमर्थ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी जवान की नौकरी के दौरान मौत हो जाए तो परिवार को कोई गुजारा भत्ता नहीं मिलता।
भाजपा नेता ललित बत्रा ने होमगार्डों की सभी मांगों को सुनने के बाद कहा कि आज पहली बार होमगार्डों की समस्या उनके सामने आई है। वह स्वयं होमगार्डों की मांगों को लेकर गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात कर समाधान की मांग करेंगे। इस मौके पर सोनीपत होमगार्ड वालंटियर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सुरेश सैनी, प्रभारी राजेश कुमार, गौ सेवा आयोग के सदस्य राकेश मलिक व प्रवीन कुमार मौजूद रहे।